महाकवि किशन वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आर्यावर्त साहित्य समिति कोटा के तत्वावधान में सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में यादगार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ण चंद लखपति द्वारा सरस्वती वंदना से हुई।
काव्य गोष्ठी में आनंद हजारी, दिनेश सिंह झुंझार, रतन लाल वर्मा, प्रोफेसर के.बी. भारती, बालू राम वर्मा, सुरेश शर्मा, नंद सिंह पवार, वीरेंद्र श्रृंगी आरसी, आदित्य, मुरलीधर गौड़, सत्येंद्र वर्मा सहित डेढ़ दर्जन कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय की प्राचार्य राजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मांगरोल के प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं कवि डॉ. जगदीश निराला मुख्य अतिथि रहे। डॉ. निराला ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रामायण पाठ का वाचन करते हुए पाश्चात्य संस्कृति पर कटाक्ष किया और भारतीय संस्कृति के महत्व को उजागर किया।
कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। आयोजन ने साहित्य, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




