मांगरोल कस्बे के चर्चित कार्तिक सुमन हत्याकांड को लेकर शनिवार को माली समाज और सर्व समाज में आक्रोश फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने बमोरी तिराहे पर बारां-मांगरोल मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मामले की संवेदनशीलता के बावजूद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। उप जिला कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक की अनुपस्थिति को लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता बताया।
समाज के लोग पहले मंदिर पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में थाने पहुंचे, लेकिन वहां केवल थानेदार और तहसीलदार ही मौजूद मिले। जबकि मामले की जांच डिप्टी पुष्पेंद्र सिंह आड़ा द्वारा की जा रही है, जिनकी अनुपस्थिति से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने बारां-मांगरोल मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया और मार्ग को सुचारू किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




