Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में हिंदू नववर्ष पर भगवा वाहन रैली आयोजन

मांगरोल में हिंदू नववर्ष पर 19 मार्च को भगवा वाहन रैली आयोजित होगी। बैठक में आयोजन समिति का गठन कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जयप्रकाश शर्मा14 March 2026
मांगरोल में हिंदू नववर्ष पर भगवा वाहन रैली आयोजन

हिंदू नववर्ष कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

मांगरोल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष का कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस बार नववर्ष उत्सव को भगवा वाहन रैली के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में बताया गया कि मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से सनातन धर्म के कार्यकर्ता भगवा झंडों और जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे

आयोजन समिति का गठन

बैठक में नववर्ष आयोजन समिति का गठन करते हुए

  • दीपक पारेता को अध्यक्ष

  • हेमंत गालव और भूपेश सुमन को उपाध्यक्ष

  • संतोष राठौर और महेंद्र सुमन को सह संयोजक

  • अक्षय जैन को सचिव

  • बलराम सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके साथ ही नगर की चारों बस्तियों से संपर्क प्रमुख भी नियुक्त किए गए।

यह रहेगा रैली का मार्ग

भगवा वाहन रैली ढोल मेला ग्राउंड से प्रारंभ होकर बड़े फील्ड, झोपड़ियां, देहली पब्लिक स्कूल, कंकाली माता मंदिर, भगवानपुरा, सीसवाली चौराहा, आजाद चौराहा, बस स्टैंड, बमौरी चौराहा, बमौरी रोड, सौरती मोहल्ला, पशु चिकित्सालय, कुंज चौक और बायपास रोड होते हुए वापस ढोल मेला ग्राउंड पहुंचेगी।

कार्यक्रम के अंत में बौद्धिक, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #HinduNavVarsh #BhagwaRally #SanatanCulture #RajasthanNews #ReligiousEvent #LocalNews #FestivalNews #eNewsBharat #IndiaNews

मांगरोल में हिंदू नववर्ष पर भगवा वाहन रैली आयोजन | eNews Bharat