Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में ऐतिहासिक स्थलों का स्वच्छ भारत मिशन से सौंदर्यीकरण

मांगरोल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। मंदिरों, बावड़ियों और दीवारों पर आकर्षक चित्रकला और रंग-रोगन हुआ।

जयप्रकाश शर्मा13 May 2026
मांगरोल में ऐतिहासिक स्थलों का स्वच्छ भारत मिशन से सौंदर्यीकरण

मांगरोल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका मांगरोल द्वारा नगर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहरों को नया और आकर्षक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। रंग-बिरंगी चित्रकलाओं, आकर्षक पेंटिंग एवं रंग-रोगन के माध्यम से नगर की पहचान से जुड़े धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को सुंदर बनाया जा रहा है, जिससे नगर की सुंदरता में निरंतर निखार आ रहा है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भावेश रजक ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक विरासत को संवारने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल से नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को नई पहचान मिल रही है।

स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता प्रभारी कनिष्ठ अभियंता अक्षय गालव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाग बाबा जी राज, गोरा जी महाराज के प्राचीन मंदिर, देवकरण बाबा की बावड़ी, रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर, ईदगाह की दीवारों सहित विभिन्न सामुदायिक भवनों पर आकर्षक चित्रकलाएं एवं सुंदर पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। उदयपुर के अनुभवी कलाकारों द्वारा बनाई जा रही इन कलाकृतियों से नगर की दीवारें जीवंत और आकर्षक दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने बताया कि बाग बाबा जी राज की ऐतिहासिक छतरियों का भी विशेष रंग-रोगन कराया गया है, जिससे पूरा परिसर अत्यंत मनमोहक बन गया है। नदी किनारे स्थित चौपाटी एवं बाग क्षेत्र में अब सुबह-शाम लोगों की आवाजाही बढ़ गई है तथा नागरिक यहां घूमने और समय बिताने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे नगर की छवि स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बन रही है।

अक्षय गालव ने कहा कि भविष्य में भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नगर में विकास एवं सौंदर्यीकरण के ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि मांगरोल को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #SwachhBharatMission #HeritageBeautification #RajasthanNews #CleanIndia #MunicipalCouncil #LocalNews #Trending

मांगरोल में ऐतिहासिक स्थलों का स्वच्छ भारत मिशन से सौंदर्यीकरण | eNews Bharat