मांगरोल गेहूं के खेत में भयानक आग, 4-5 बीघा फसल जलकर राख
मांगरोल उप तहसील सीसवाली थाना क्षेत्र में आग लगने की यह दूसरी घटना रही। रविवार को मूण्डली भेरुजी और महुआ के बीच एक खेत में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लगी, जिससे 4-5 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी राकेश शर्मा (पत्रकार मूंडली) के अनुसार, रायथल के माणिक बोहरा और राकेश खंडेलवाल के खेत में मशीन द्वारा गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक फसल में आग लग गई और धीरे-धीरे भयानक लपटें उठने लगीं।
घटना स्थल पर मूण्डली, महुआ और रायथल के सैकड़ों युवा तुरंत पहुंचे और ट्रैक्टर, पानी की मशीन, गिली बोरियां और हरी घास का उपयोग कर आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो सकती थी।
युवाओं ने आग बुझाने में बहादुरी दिखाई, जबकि थाना अधिकारी किरदार अहमद सीसवाली को फोन पर सूचना दी गई। बाद में थाना उपनिरीक्षक रोहिताश चौधरी और पटवारी भारत शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हालांकि अग्निशमन विभाग आग बुझाने में बाद में पहुंचा।
स्थानीय युवाओं ने सरकार से अनुरोध किया है कि सीसवाली, मांगरोल और रायथल में अग्निशमन मशीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में फसल आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




