Categories लोड हो रही हैं...

मानव कल्याण सेवा समिति ने गौशाला में हरा चारा खिलाया

मांगरोल की पीतांबरा गौशाला में मानव कल्याण service समिति ने गायों को हरा चारा खिलाया और गर्मी से राहत के लिए पानी टंकी व्यवस्था का निर्णय लिया।

जयप्रकाश शर्मा18 May 2026
मानव कल्याण सेवा समिति ने गौशाला में हरा चारा खिलाया

मांगरोल कस्बे स्थित पीतांबरा गौशाला परिसर में मानव कल्याण सेवा समिति मांगरोल द्वारा गायों को हरा चारा डालकर सेवा कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने गायों के लिए पानी की विशेष व्यवस्था करने का निर्णय भी लिया है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गौशाला परिसर में पानी की टंकी रखवाई जाएगी तथा उसमें नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था भी मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा की जाएगी, ताकि गर्मी के मौसम में गायों को पर्याप्त पानी मिल सके।

इस दौरान मानव कल्याण सेवा समिति के जिला संयोजक हेमराज गुर्जर, नेता छीतरलाल, कोषाध्यक्ष हरिओम पारेता, उपकोषाध्यक्ष कमलेश पारेता, उपाध्यक्ष सुरेश सुमन, उपाध्यक्ष टीकम सुमन, मंत्री पप्पू सुमन, मंत्री अर्जुन संगत, मंत्री नरेंद्र मीणा, मंत्री महावीर और कॉमड पूरन सुमन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समिति सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा और पशुओं की देखभाल सामाजिक जिम्मेदारी है तथा सभी लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNews Rajasthan Instagram

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#गौसेवा #पीतांबरा_गौशाला #हरा_चारा #मांगरोल #मानव_कल्याण_सेवा_समिति #राजस्थान_न्यूज #गौ_संरक्षण #सामाजिक_सरोकार #गायों_के_लिए_पानी #eNewsBharat