गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत आदर्श विद्या मंदिर में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें इस अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत भूमि स्वपोषण अभियान, धरती माता और गौ माता की स्थिति व दशा पर चिंतन करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर आगे कार्य किया जाएगा।
निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को उपखंड कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रमाता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या और राष्ट्र धरोहर घोषित करने की मांग शामिल होगी। साथ ही गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने, केंद्रीय गौ सेवा आयोग एवं मंत्रालय बनाने तथा गोचर भूमि को मुक्त कराने की मांग भी रखी जाएगी।
इस अभियान के तहत संपूर्ण राष्ट्र में गौ माता के सम्मान के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में जिला प्रचारक भुवनेश सोनी, सहयोगी ललित राठौर, धनराज मालव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




