Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में अवैध गैस उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

मांगरोल में प्रशासन ने अवैध गैस उपयोग और काला बाजारी पर कार्रवाई करते हुए होटल व प्रतिष्ठानों से 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

जयप्रकाश शर्मा14 March 2026
मांगरोल में अवैध गैस उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई

मांगरोल में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और काला बाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान नगर के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों से 14 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर, रसद जिला अधिकारी और एसडीएम के निर्देश पर की गई। प्रशासन का उद्देश्य शहर में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना और घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकना है।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ब्रजेश मीणा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मांगरोल शहर में निरीक्षण किया। टीम ने 12 घरेलू गैस सिलेंडर मांगरोल से और 2 सिलेंडर सीसवाली क्षेत्र से जब्त किए।

जांच के दौरान पाया गया कि इन सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और एलपीजी वितरण आपूर्ति आदेश 2000 का उल्लंघन है।

जब्त किए गए सिलेंडरों को नियमानुसार नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में तहसीलदार ब्रजेश मीणा, नगर कस्बा पटवारी हरियंत जैन, रामप्रसाद (एलआर) और वाहन चालक धर्मेंद्र सिंह सहित संयुक्त टीम के सदस्य मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #GasCylinder #LPGAction #AdministrationAction #RajasthanNews #BlackMarketing #LocalNews #GovernmentAction #eNewsBharat #IndiaNews

मांगरोल में अवैध गैस उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त | eNews Bharat