नगर में रविवार को ज्योतिबा फूले पंचायत समिति भवन हॉल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।
इस शिविर में श्री शिवाय हॉस्पिटल, बारां के संचालक एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भोला राम दिलावर और उनकी 20 सदस्यीय टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया और आवश्यकता अनुसार मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान लाखों रुपये मूल्य की दवाएं वितरित कर जनकल्याण का सराहनीय कार्य किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने डॉक्टर दिलावर का साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश सुमन, मंडल अध्यक्ष पीयूष विजय, प्रहलाद सिंह सोलंकी, पवन गालव, महेंद्र मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मरीजों की उपस्थिति रही।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




