Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में फसल मूल्य संवर्धन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

मांगरोल में बालाजी एग्रो कंपनी में कटाई उपरांत फसल गुणवत्ता प्रबंधन और मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित, 68 किसानों ने भाग लेकर ज्ञान प्राप्त किया।

जयप्रकाश शर्मा17 March 2026
मांगरोल में फसल मूल्य संवर्धन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

एक दिवसीय मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण मांगरोल में आयोजित

मांगरोल बड़ाँ के बालाजी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में कटाई उपरांत फसल गुणवत्ता प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम बोहत में शनिवार को किया गया। यह संगोष्ठी अन्नपूर्णा 2 एम प्रोजेक्ट के तहत एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज और कोर्टेवा एग्री साइंस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।

इस संगोष्ठी में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हुकमचंद सेन ने बताया कि कटाई के बाद फसल का उचित प्रबंधन करके उत्पाद का अधिक मूल्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट इकाई और उसके महत्व की जानकारी भी दी।

कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि अधिकारी सुरेश मेहता ने सरकारी योजनाओं जैसे तारबंदी, कृषि यंत्र और वर्मी कंपोस्ट के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब ये योजनाएँ सीधे ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से भी लाभार्थियों तक पहुँच सकती हैं।

एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज से एग्रोनॉमिस्ट हेमंत ने जीवामृत और ऑर्गेनिक कीटनाशी बनाने की विधि बताई। उन्होंने गेहूं की कटाई के बाद शेष अवशेषों को जलाने की बजाय डि-कंपोजर का स्प्रे कर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने का सुझाव दिया।

बड़ाँ के बालाजी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से सीईओ मनीष सुमन ने एफपीओ से जुड़ने के लाभ साझा किए। इस कृषक संगोष्ठी में 56 महिला और 12 पुरुष किसानों ने भाग लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #KisanPrashikshan #FasalManagement #OrganicFarming #VermiCompost #AgroProducerCompany #KrishiYojana #FarmersAwareness #CropValueAddition #AccessDevelopment

मांगरोल में फसल मूल्य संवर्धन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण | eNews Bharat