अधिशाषी अभियंता ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
अधीक्षण अभियन्ता गुण नियंत्रण कोटा द्वारा दूरभाष पर दिए गए निर्देशों के क्रम में सीएडी खण्ड द्वितीय अंता के अधिशाषी अभियंता हेमराज मीणा ने सीएडी उपखण्ड मांगरोल के अधीन प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड मांगरोल के सहायक अभियंता गुलाब सैनी एवं कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी भी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता ने दाईं मुख्य नहर के किलोमीटर 108.94 पर चल रहे फॉल प्रोटेक्शन कार्य तथा किलोमीटर 103.5 से 104.00 के मध्य किए जा रहे लाइनिंग कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों स्थलों पर निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए। कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति से संतुष्ट होकर अधिशाषी अभियंता हेमराज मीणा ने उपखण्ड अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में और अधिक सतर्कता तथा परिश्रम के साथ कार्य संपादन करने के निर्देश दिए ताकि परियोजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सकें।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।



