Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान वार्ड प्रभारियों बैठक सम्पन्न

मांगरोल में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड प्रभारियों की बैठक हुई, संगठन मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

जयप्रकाश शर्मा24 March 2026
मांगरोल में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान वार्ड प्रभारियों बैठक सम्पन्न

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बारां के 60 वार्डों में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से श्रीबड़ां बालाजी धाम में वार्ड प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी बारां के अध्यक्ष हंसराज मीणा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल और छबड़ा के पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को तेज करना रहा। जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे वार्डों में जाकर कांग्रेसजनों से संवाद स्थापित करें और सर्वसम्मति से सक्रिय टीम का गठन करें।

मुख्य अतिथि प्रमोद जैन भाया ने कहा कि पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर सक्रियता जरूरी है। उन्होंने युवाओं को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।

पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने संगठन निर्माण को सतत प्रक्रिया बताते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक में सभी प्रभारियों को 7 दिन के भीतर वार्ड और बूथ स्तर की सूची जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए गए। अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #CongressMeeting #SangathanSrijan #PramodJainBhaya #RajasthanPolitics #BaranNews #CongressParty #WardMeeting #PoliticalNews #eNewsBharat

मांगरोल में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान वार्ड प्रभारियों बैठक सम्पन्न | eNews Bharat