बढ़ता महंगाई नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मांगरोल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार, बुधवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में उपखंड मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक कर लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आठ दिनों में आठ बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा, खाद वितरण को ऑनलाइन करने के फैसले से किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया, तो पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान अंता विधानसभा प्रभारी मेघराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, महावीर पांचाल, असगर अली, जसराज नागर, हिमांशु चौरसिया, राधेश्याम सुमन, रामावतार मीणा, धनराज मीणा, प्रमोद मीणा, भूपेंद्र दाधीच, राजेंद्र सुमन, धर्मेंद्र सुमन, सोहेल खान, नरेश मीणा और रानी यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




