Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल थाने में त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न हुई

मांगरोल थाने में नववर्ष और ईद को लेकर सीएलजी बैठक हुई, जिसमें शांति, भाईचारा, साफ-सफाई, बिजली-पानी, अवैध शराब और सीसीटीवी मुद्दे उठे।

जयप्रकाश शर्मा19 March 2026
मांगरोल थाने में त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न हुई

मांगरोल थाने में त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न हुई

आगामी नववर्ष और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर मांगरोल थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह आडा ने की। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे और कस्बे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आडा, मांगरोल थाना अधिकारी विनोद कुमार मीणा और तहसीलदार बृजेश शिहरा ने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए त्योहारों को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग ही त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने में सबसे महत्वपूर्ण है।

सीएलजी सदस्यों ने बैठक में कस्बे की कई जनसमस्याएं भी उठाईं। सदस्यों ने त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। वहीं शंभू महाराज ने बस्ती में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कार्रवाई के बाद भी इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग रही है।

इसके अलावा कस्बे में लंबे समय से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी सदस्यों ने चिंता जताई। इस पर डीवाईएसपी पुष्पेंद्र सिंह आडा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए थानाधिकारी को बंद पड़े कैमरे तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में हरिओम शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जमील अहमद, अमित चोपड़ा, अनीता पोरवाल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण पारेता, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक, ईदगाह सदर मोहम्मद अशफाक, सावन सोनी, हितेश चोपड़ा, रफीक भाई सहित कई सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #CLGMeeting #RajasthanPolice #EidPreparation #NewYearSecurity #BaranNews #CCTV #IllegalLiquor #FestivalUpdate #eNewsBharat