Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में 50 लाख के सीसीटीवी कैमरे वर्षों से खराब

मांगरोल में 50 लाख के सीसीटीवी कैमरे सालों से बंद पड़े हैं, जिससे अपराध जांच प्रभावित हो रही है और जनता ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

जयप्रकाश शर्मा17 March 2026
मांगरोल में 50 लाख के सीसीटीवी कैमरे वर्षों से खराब

मांगरोल में 50 लाख के सीसीटीवी कैमरे सालों से खराब, सुध लेने वाला कोई नहीं

कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे अब खोखले नजर आ रहे हैं। नगर पालिका द्वारा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं और धूल फांक रहे हैं।

कैमरों के बंद होने से पुलिस को आपराधिक घटनाओं और लापता मामलों की जांच में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में शुक्रवार को लापता हुए एक बालक का शव शनिवार को माइनर में मिलने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि चौराहों पर लगे कैमरे चालू होते, तो पुलिस को बालक को समय रहते ढूंढने में मदद मिल सकती थी। इससे पहले भी सब्जी मंडी में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना में कैमरों की कमी साफ नजर आई थी।

सीएलजी बैठकों की अनदेखी

स्थानीय थाने में आयोजित सीएलजी की मासिक बैठकों में सदस्य लगातार कैमरों को ठीक कराने की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कैमरों को जल्द ठीक कराने का एक बार फिर आश्वासन दिया है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #CCTV #SecurityIssue #RajasthanNews #BaranNews #PoliceInvestigation #PublicSafety #LocalNews #CivicIssues #Awareness