भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बे के बस स्टैंड पर शीतल पेयजल सेवा की शुरुआत की गई है। यह सेवा चौरसिया क्लॉथ स्टोर के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैशाख माह के प्रारंभ में शुरू की गई।
कांग्रेस नेता हिमांशु चौरसिया ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सोहनलाल चौरसिया जीवनभर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। वे गौ सेवा, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य करते थे। उन्हीं की प्रेरणा से उनके निधन के बाद भी यह सेवा कार्य लगातार जारी रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी बस स्टैंड पर प्रतिदिन 50 पानी के कैंपर रखवाकर आमजन और यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी में राहत मिल सके।
जल सेवा का शुभारंभ स्वर्गीय सोहनलाल चौरसिया के पौत्र काव्यांश चौरसिया द्वारा किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महावीर पांचाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कौशल सुमन, रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष विशाल गालव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वतंत्र जैन, पूर्व पार्षद प्रमोद जैन टीटू, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र सुमन, भुवनेश गालव, चिंटू गालव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बस स्टैंड के व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों ने हिमांशु चौरसिया द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




