Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल बोहत में भूमि सुपोषण कार्यक्रम में संरक्षण संकल्प लिया

मांगरोल के बोहत में भूमि सुपोषण कार्यक्रम आयोजित हुआ, ग्रामीणों ने मिट्टी पूजन कर भूमि संरक्षण का संकल्प लिया, जैविक खेती और जल संरक्षण पर जोर दिया गया

जयप्रकाश शर्मा13 April 2026
मांगरोल बोहत में भूमि सुपोषण कार्यक्रम में संरक्षण संकल्प लिया

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में भूमि सुपोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मिट्टी पूजन कर भूमि संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जैविक खेती, वृक्षारोपण व जल संग्रहण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में किसानों ने पूजित मिट्टी को संकल्प के साथ अपने खेतों व बगीचों में डालकर भूमि संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा-बारां ग्रामीण कार्य प्रमुख मुकेश सिंह ने कहा कि पिछले 200 वर्षों के आधुनिक कृषि कालखंड में भूमि के प्रति हमारा दृष्टिकोण बदला है, जिससे भूमि की स्थिति चिंताजनक हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय कृषि चिंतन और भूमि सुपोषण की अवधारणा को पुनः स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि भूमि सुपोषण एवं संरक्षण को लेकर राष्ट्र स्तरीय जन अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।

इस दौरान व्याख्याता हंसराज मालव, बनवारी लाल मालव, रामचंद्र सुमन, हनुमान सिंह, सुनील गौड़, महावीर पोटर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #Bohat #BhumiSuposhan #OrganicFarming #GraminVikas #JalSanrakshan #RSS #KotaBaran #RajasthanNews #eNewsBharat