Categories लोड हो रही हैं...

भागवत कथा में राम कथा प्रसंग, श्रद्धालु भक्ति में झूमे

भटवाड़ा में भागवत कथा के पांचवें दिन राम जन्म, भरत चरित्र और सीता-राम विवाह प्रसंग सुनाए गए, श्रद्धालु भक्ति गीतों में भावविभोर हुए।

जयप्रकाश शर्मा7 April 2026
भागवत कथा में राम कथा प्रसंग, श्रद्धालु भक्ति में झूमे

मांगरोल के ग्राम भटवाड़ा में चल रही संगीतमय भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को राम कथा का प्रसंग श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा वाचक प्रमोद शास्त्री ने राम कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्याग, प्रेम और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाली कथा है, जिसे केवल सुनना ही नहीं बल्कि जीवन में उतारना भी आवश्यक है।

उन्होंने चैत्र मास की शुक्ल नवमी पर भगवान श्रीराम के जन्म, उनके बाल रूप, राजा दशरथ के यहां बधाई, भरत के आदर्श चरित्र और सीता-राम विवाह उत्सव का सजीव वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु राम जन्म के भजन, बधाई गीत और विवाह उत्सव के गीतों पर झूम उठे।

भरत चरित्र का वर्णन करते हुए बताया गया कि भरत ने अपने भाई राम के प्रति अद्भुत प्रेम और त्याग का परिचय दिया। उन्होंने 14 वर्षों तक राम की पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित कर स्वयं तपस्वी जीवन व्यतीत किया, जो आदर्श भाईचारे और त्याग का प्रतीक है।

कथा के समापन पर मुख्य यजमान कोशल शर्मा, ललित शर्मा और कपिल राजेश द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए।


राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Mangrol #Bhatwada #BhagwatKatha #RamKatha #PramodShastri #SitaRamVivah #Bhakti #ReligiousEvent #RajasthanNews #eNewsBharat