पश्चिमी विक्षोभ का असर: मांगरोल क्षेत्र में बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
मांगरोल कस्बे सहित आसपास के गांवों में सोमवार सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद करीब तीन बजे कई गांवों में आधे घंटे तक बारिश हुई।
बारिश के चलते सड़कों पर पानी बह निकला और जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि सबसे अधिक चिंता किसानों के लिए बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में कटी हुई फसलें भीग गई हैं।
क्षेत्र में इस समय रबी फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की गेहूं, चना और लहसुन की फसल खेतों में कटी हुई पड़ी है। ऐसे में बारिश के कारण फसल के भीगने से दानों के काले पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बना रहा, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ, तो मांगरोल तहसील क्षेत्र के कई गांवों में किसानों को इस सीजन में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




