Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापना मांग को लेकर ज्ञापन

मांगरोल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, सम्मान और प्रेरणा की बात कही।

जयप्रकाश शर्मा21 April 2026
मांगरोल में डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापना मांग को लेकर ज्ञापन

मांगरोल कस्बे में सामाजिक न्याय और सम्मान की मजबूत आवाज उठी, जब पीयूष वर्मा के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी और डॉ. भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामावतार गांवड़ी मांगरोल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि मांगरोल नगर के सीसवाली चौराहे पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य खड़ी प्रतिमा जल्द से जल्द स्थापित की जाए।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, अधिकार और न्याय का मार्ग दिखाया, लेकिन आज भी उनके सम्मान से जुड़े कई कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि मांगरोल में प्रतिमा स्थापना न केवल बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रामावतार मीणा (अध्यक्ष, डॉ. भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति मांगरोल), ललित बैरवा (ब्लॉक उपाध्यक्ष, भीम आर्मी मांगरोल), नवीन मीणा (प्रदेश मीडिया प्रभारी, भीम आर्मी राजस्थान), लेखराज बैरवा, धनराज गुर्जर, गोगराज, रेहान अख्तर, जोधराज बैरवा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Mangrol #Ambedkar #SocialJustice #MemorialDemand #RajasthanNews #BhimArmy #AzadSamajParty #JanAndolan

मांगरोल में डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापना मांग को लेकर ज्ञापन | eNews Bharat