मांगरोल ब्लॉक में छात्राओं के लिए 511 साइकिल वितरण की तैयारी
मांगरोल। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें वितरित की जा रही हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।
इसी के तहत ग्राम भटवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मांगरोल ब्लॉक के सभी विद्यालयों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 511 साइकिलें वितरण हेतु तैयार की गई हैं। जल्द ही इन्हें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में भेजा जाएगा।
मांगरोल शिक्षा विभाग के सीबीईओ बृजमोहन ने बताया कि सामान्यतः सभी साइकिलों की तैयारी उपखंड मुख्यालय मांगरोल के विद्यालय परिसर में की जानी थी, लेकिन बोर्ड परीक्षाएं चलने के कारण वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। इसी वजह से साइकिलों को भटवाडा गांव के विद्यालय परिसर में तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार से मांगरोल ब्लॉक के विद्यालयों की सूची के अनुसार साइकिलें भेजी जाएंगी और कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




