Categories लोड हो रही हैं...

मंगलवाड़ में बाल श्रमिक मुक्त, दो पर प्रकरण दर्ज

उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ पुलिस ने दो बाल श्रमिकों को मुक्त कर होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।

अभिषेक ढिंग11 June 2026
मंगलवाड़ में बाल श्रमिक मुक्त, दो पर प्रकरण दर्ज

उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन और गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है।

पुलिस ने बाल श्रम करवाने के आरोप में एक होटल संचालक और एक दुकान संचालक के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे उमंग-VII अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी पर रोक लगाना है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन तथा डीएसपी बडीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

पहली टीम एएसआई जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर नारायणपुरा टोल से पहले स्थित श्री हरि सांवरिया होटल पर पहुंची, जहां से एक नाबालिग बालक को दस्तयाब किया गया। इसके बाद होटल संचालक प्रवीण (पिता मोहन लाल, जाति विश्नोई, निवासी रणोदर, सांचौर, जालौर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दूसरी टीम एएसआई भैरूलाल के नेतृत्व में मंगलवाड़ चौराहे स्थित जोधपुर स्वीट्स एवं बेकरी पर पहुंची, जहां से एक अन्य नाबालिग को मुक्त कराया गया। दुकान संचालक अशोक सिंह (पिता गमेर सिंह, जाति राजपूत, निवासी जाखन मथौड़ा, फलौदी) के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया।

दोनों मामलों में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन और गायत्री सेवा संस्थान के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ChildLabor #Manglawar #PoliceAction #UmangVII #RajasthanNews #ChildRights #CrimeNews #BreakingNews #Chittorgarh #SocialJustice #HumanTrafficking #LocalNews #EnewsBharat #HindiNews #ChildRescue

मंगलवाड़ में बाल श्रमिक मुक्त, दो पर प्रकरण दर्ज | eNews Bharat