कस्बे की कृषि उपज मंडी में मार्च क्लोजिंग को लेकर 30 मार्च से 1 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में मंडी में किसी प्रकार का क्रय-विक्रय कार्य नहीं किया जाएगा।
मंडी प्रशासन एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि 2 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में मंडी स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती कर नए वित्तीय वर्ष के व्यापार का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी के व्यापारी एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
मंडी में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ की जाएगी, जिससे व्यापार में समृद्धि और उन्नति की कामना की जाती है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और व्यापारी वर्ग इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेता है।
इस दौरान शनिवार को कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे – सरसों 42 प्रतिशत 7141 रुपये प्रति क्विंटल, चना 5251 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं (नया) 2301 रुपये प्रति क्विंटल तथा गेहूं (पुराना) 2250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।
मंडी प्रशासन ने सभी किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि अवकाश अवधि का ध्यान रखें और 2 अप्रैल से नियमित व्यापारिक गतिविधियों में भाग लें।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




