Categories लोड हो रही हैं...

नाना में वंदे गंगाजल अभियान, तालाब सौंदर्यकरण का प्रस्ताव

मनाना ग्राम पंचायत में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण, वृक्षारोपण और तालाब सौंदर्यकरण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़30 May 2026
नाना में वंदे गंगाजल अभियान, तालाब सौंदर्यकरण का प्रस्ताव

वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत पंचायत समिति मकराना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण, जल संग्रहण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मनाना के सार्वजनिक तालाब परिसर में एक विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत समिति मकराना के प्रशासनिक अधिकारी शिवशंकर पारीक द्वारा ग्राम की वयोवृद्ध महिलाओं का सम्मान कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मनाना तालाब के सौंदर्यकरण के लिए 25 लाख रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने हेतु सामूहिक हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही महिलाओं के हाथों पीपल के पौधे का वृक्षारोपण कराया गया तथा निर्मित तालाब का पूजन कर सफाई अभियान, पानी के जाले हटाने और गाद निकालने का कार्य प्रारंभ किया गया।

उपस्थित ग्रामीणों ने खेजड़ी के वृक्ष की पूजा कर उसे चुनरी ओढ़ाई और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक परिवार को पॉलिथिन का उपयोग बंद कर कपड़े की थैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

प्रशासनिक अधिकारी शिवशंकर पारीक ने ग्राम के युवाओं का आह्वान करते हुए नवयुवक मंडल के गठन का प्रस्ताव रखा और गांव के विकास के लिए सामूहिक रूप से योजनाएं बनाकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान ग्राम के युवाओं ने सार्वजनिक रूप से तंबाकू का सेवन नहीं करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक हरदेव राम गुर्जर, स्वच्छता ब्लॉक समन्वयक सम्पत सिंह राठौड़, महेन्द्र सैनी, रामअवतार शर्मा, घीसा गिरी, पंडित प्रदीश, चन्द्रपाल सैनी, दलिप गिरी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#VandeGangajal #WaterConservation #Makrana #MananaVillage #EnvironmentNews #TreePlantation #PondBeautification #RajasthanNews #JalSanrakshan #Trending #eNewsBharat

नाना में वंदे गंगाजल अभियान, तालाब सौंदर्यकरण का प्रस्ताव | eNews Bharat