Categories लोड हो रही हैं...

मालपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच ने 156 दस्तावेजों संग उठाया मुद्दा

मालपुरा में वरिष्ठ नागरिक मंच ने 156 दस्तावेजों सहित ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने, अवैध पट्टे निरस्त करने और विकास कार्यों की तत्काल कार्रवाई की मांग की

सुरेश बागड़ोलिया चौधरी16 June 2026
मालपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच ने 156 दस्तावेजों संग उठाया मुद्दा

वरिष्ठ नागरिक मंच मालपुरा द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए विस्तृत अभ्यावेदन में नगर के विकास, सरकारी भूमि संरक्षण और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। मंच ने नगरपालिका और तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विभिन्न मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अभ्यावेदन में महेश सेवा सदन एवं विजयवर्गीय सेवा सदन के सामने पूर्व दिशा में स्थित लगभग 16 बीघा सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। साथ ही झालरा तालाब की पाल एवं केकड़ी रोड क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा जारी किए गए कथित अवैध पट्टों और भूमि आवंटन को निरस्त करने की भी मांग रखी गई है।

मंच ने ऐतिहासिक मेला मैदान के सौंदर्यकरण, झालरा तालाब की पाल पर घाट निर्माण तथा उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी प्रशासन के समक्ष रखा है। इसके अलावा सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पाल क्षेत्र को पुनः नगरपालिका के नियंत्रण में लेने की मांग की गई है।

अभ्यावेदन में गणगौरी मैदान को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त कराकर सार्वजनिक आयोजनों के लिए विकसित करने की आवश्यकता भी जताई गई है। मंच ने बताया कि श्रावणी तीज और जलझूलनी एकादशी जैसे आयोजनों के दौरान बरसाती पानी भरने की समस्या बनी रहती है, जिसके स्थायी समाधान के लिए सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में नाली निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

वरिष्ठ नागरिक मंच ने माननीय उच्च न्यायालय जयपुर पीठ द्वारा 16 फरवरी 2026 को पारित आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की भी मांग की है। मंच का कहना है कि गणगौरी मैदान एवं केकड़ी रोड क्षेत्र में समझौता अनुबंध का उल्लंघन कर बेचे गए भूखंडों को राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 73-बी के तहत निरस्त किया जाना चाहिए।

इस जनहित अभियान को मुस्लिम समाज का भी समर्थन मिला है। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंच की मांगों का समर्थन किया है। साथ ही 10 जून 2026 को दिए गए ज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्टों की निष्पक्ष जांच की भी मांग की गई है।

इस अभियान में चम्पालाल जैन, चन्द्रमोहन उपाध्याय, गोविन्द नारायण विजय, रामगोपाल कनोजिया, आर.जे. खींची, दिनेश कान्त पाण्डेय, महावीर प्रसाद जैन, अमरचंद मेंदवास्या, बालकिशन शर्मा, आर.एल. दीपक, महावीर जैन बघेरा, अर्जुनलाल अग्रवाल तथा दशरथलाल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड और अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MalpuraNews #SeniorCitizenForum #RajasthanNews #LandEncroachment #PublicIssue #MunicipalNews #GovernmentLand #JalharaTalab #KekriRoad #BreakingNews #RajasthanPolitics #UrbanDevelopment #PublicDemand #CourtOrder #eNewsBharat

मालपुरा वरिष्ठ नागरिक मंच ने 156 दस्तावेजों संग उठाया मुद्दा | eNews Bharat