मालपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में केकड़ी के प्रतिष्ठित व्यवसायी हरीश सिंधी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित दीपक ट्रेडर्स से जुड़े व्यवसायी हरीश सिंधी रविवार रात करीब 1 बजे अपने परिवार के साथ जयपुर से केकड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान मालपुरा के निकट उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हरीश सिंधी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में उनकी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय वाहन उनके पुत्र दीपक चला रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही केकड़ी शहर में शोक की लहर दौड़ गई। हरीश सिंधी के निधन की खबर से व्यापारिक और सामाजिक संगठनों में गहरा दुख व्याप्त है। विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




