सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र में बनास नदी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे पुल के पास नहाते समय एक युवक नदी के गहरे पानी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जो पूरे दिन जारी रहा। अंधेरा होने के कारण शाम को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा और शनिवार सुबह पुनः तलाश अभियान शुरू किया गया।
डूबे युवक की पहचान 45 वर्षीय रामदयाल आदिवासी, निवासी बर्गमा तहसील कराहल जिला श्योपुर के रूप में हुई है।
मलारना स्टेशन चौकी प्रभारी रामवीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलने पर लगभग सुबह 8 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे अब सुबह फिर से तेज कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




