19 साल छोटे हर्ष मेहता संग रिश्ते की चर्चा तेज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। अब दोनों के मेलबर्न में साथ नजर आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है।
मेलबर्न में बॉयफ्रेंड संग नजर आईं मलाइका
मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक इवेंट के सिलसिले में मेलबर्न पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह डिजाइनर आउटफिट में पैपराजी के लिए पोज देती दिखाई दीं। इसी दौरान हर्ष मेहता भी उनके साथ नजर आए और मलाइका की तस्वीरें खींचते दिखे।
एक अन्य वीडियो में मलाइका अपने फैन्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराती नजर आईं, जबकि हर्ष कुछ दूरी पर खड़े होकर उनका इंतजार करते दिखाई दिए। दोनों की यह बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही है।
मलाइका और हर्ष की केमिस्ट्री पर फैन्स फिदा
मेलबर्न से सामने आए वीडियो पर फैन्स ने दोनों की जोड़ी को लेकर कई तरह के कमेंट किए। कुछ यूजर्स ने उन्हें क्यूट कपल बताया, जबकि कई लोगों ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।
मलाइका और हर्ष की पब्लिक अपीयरेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
19 साल की उम्र का अंतर भी चर्चा में
मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के बीच करीब 19 साल का उम्र का अंतर बताया जा रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चा करते हैं। हालांकि, मलाइका पहले कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलर्स की बातों से फर्क नहीं पड़ता।
क्या मलाइका और हर्ष करेंगे दूसरी शादी?
मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हो चुका है। इसके बाद अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता काफी समय तक सुर्खियों में रहा। अब हर्ष मेहता के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा है। हालांकि,



