Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में मास्टर प्लान हेतु वार्ड सभा का आयोजन सम्पन्न

मकराना में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड सभा आयोजित हुई, जिसमें विकास मास्टर प्लान हेतु सुझाव लिए गए और जनभागीदारी पर जोर दिया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़10 April 2026
मकराना में मास्टर प्लान हेतु वार्ड सभा का आयोजन सम्पन्न

मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद मकराना के वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 14 में वार्ड सभा का आयोजन किया गया।

इन वार्ड सभाओं का मुख्य उद्देश्य आगामी विकास मास्टर प्लान तैयार करना और स्थानीय नागरिकों से सुझाव प्राप्त करना रहा। सभाओं में आमजन से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सुझावों का निस्तारण राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा, जिससे शहरी विकास को गति मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान में अधिक से अधिक भाग लें और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वार्ड सभाओं में नगर परिषद के सहायक अभियंता, स्वास्थ्य निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता, वरिष्ठ सहायक सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी प्रदान की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #WardSabha #MasterPlan #UrbanDevelopment #RajasthanNews #MunicipalCouncil #PublicParticipation #DevelopmentScheme #eNewsBharat