Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

मकराना के पलाड़ा रोड क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़4 June 2026
मकराना में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

शहर के पलाड़ा रोड क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

मृतका के पिता गुलाम कादर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री रब्बाना बानो का निकाह 17 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार रहमान गजधर निवासी पलाड़ा रोड, मकराना के साथ हुआ था। विवाह के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था।

आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति, सास, ननदों तथा अन्य परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपए नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर रब्बाना बानो को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

रिपोर्ट के अनुसार दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि दो-तीन दिनों से प्रताड़ना और बढ़ गई थी। 2 जून को सूचना मिलने पर मृतका के पिता और भाई आलम उसके ससुराल पहुंचे तथा समझाइश कर वापस लौट आए। आरोप है कि उस दौरान भी ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे मारपीट की सूचना मिलने पर उन्होंने अपने पुत्र आलम को बेटी के ससुराल भेजा था। आलम ने वहां पहुंचकर कई घंटों तक समझाइश कर मामला शांत कराया और वापस लौट आया। बुधवार सुबह रब्बाना बानो का फोन भी आया था, जिसमें उसने स्वयं को ठीक बताया था।

इसके बाद दोपहर में सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब है। उसके ससुराल पहुंचे तो बताया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ससुराल में रब्बाना बानो मृत अवस्था में मिली। पिता का आरोप है कि मृतका के शरीर पर कई स्थानों पर चोटों के निशान थे तथा गले पर भी गंभीर चोट दिखाई दे रही थी।

वहीं ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या बताया, जबकि परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति, सास, ननदों और अन्य परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #NagaurNews #DowryDeath #CrimeNews #RajasthanNews #Makrana #DahejHatya #WomenSafety #BreakingNews #HindiNews #eNewsBharat #RajasthanCrime #LatestNews #ViralNews #PoliceInvestigation