मकराना के युवाओं ने किशनगंज, बिहार में हुए तोशिब रजा हत्याकांड के विरोध में गोड़ा बास से बस स्टैंड तक केंडल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
फिरोज अहमद ने बताया कि तोशिब रजा के साथ हुआ यह दर्दनाक हादसा दिल को झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा कि वे केवल दुख व्यक्त नहीं कर रहे, बल्कि इंसाफ की भी मांग कर रहे हैं। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ ऐसा जुल्म न हो।
इस केंडल मार्च में साजिद, नईम, फिरोज पाजी, फरदीन, शाहिद, नावेद सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग उठाई और घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




