मकराना के राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए ‘इंटर हाउस कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बिना गैस या आग के शानदार व्यंजन तैयार किए।
इस प्रतियोगिता में नन्हे शेफ्स ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वादिष्ट और आधुनिक व्यंजन बनाकर सभी को प्रभावित किया। बच्चों ने चॉकलेट बॉल्स, अंकुरित सलाद, आधुनिक भेलपुरी, मिनी पिज्जा, ब्रेड के दही बड़े और स्पाइस्ड लेमन सोडा (शिकंजी) जैसे व्यंजन तैयार किए।
प्रतियोगिता परिणाम:
प्रदर्शन, स्वाद और स्वच्छता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया—
प्रथम स्थान: बुल्स हाउस
द्वितीय स्थान: फिनिक्स हाउस
तृतीय स्थान: पैंथर हाउस
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। एप्रन, शेफ कैप, ग्लव्स और मास्क पहनकर वे पेशेवर शेफ की तरह काम करते नजर आए, जिससे ‘हाइजीन’ और आधुनिकता का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
यह आयोजन विद्यालय निदेशक रतनाराम तेतरवाल, प्रधानाचार्य राजीव जैन और उप प्रधानाचार्य सोनिया व्यास के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने बनाए व्यंजनों को आपस में साझा किया, जिससे विद्यालय में एकता और सौहार्द का माहौल बना।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




