Categories लोड हो रही हैं...

मकराना संगमरमर व्यापार मंडल चुनाव में मुकाबला हुआ दिलचस्प

मकराना संगमरमर व्यापार मंडल चुनाव 28 जून को होंगे। उपाध्यक्ष पद पर जाकिर गैसावत निर्विरोध चुने गए, जबकि अन्य पदों पर मुकाबला रोचक है।

लक्ष्मण सिंह मैढ़20 June 2026
मकराना संगमरमर व्यापार मंडल चुनाव में मुकाबला हुआ दिलचस्प

संगमरमर नगरी मकराना में संगमरमर व्यापार मंडल बाइपास रोड के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सह-सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए 28 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

हालांकि इस बार उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला नहीं होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए जाकिर हुसैन गैसावत के सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए फरान गहलोत और अदनान गैसावत के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं सचिव पद के लिए अनवर अहमद गैसावत और नदीम खान आमने-सामने हैं। सह-सचिव पद पर चांद मोहम्मद गैसावत और अरफान अहमद भाटी के बीच सीधी टक्कर रहेगी।

कोषाध्यक्ष पद सबसे अधिक चर्चाओं में है, जहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इस पद के लिए नूर हसन पुत्र हाजी खलील अहमद चौहान, मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल गनी चौधरी तथा अनवर अहमद गैसावत पुत्र शफी मोहम्मद गैसावत चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव अधिकारी नितेश जैन और प्रकाशचंद प्रजापत ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सह-सचिव पदों का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। उम्मीदवार शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 21 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 2 बजे से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

चुनाव अधिकारी असगर अली रांदड़ एवं हाजी मोहम्मद अकरम चौहान ने बताया कि मतदान प्रक्रिया 28 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

व्यापार मंडल के चुनावों को लेकर संगमरमर व्यवसायियों में खासा उत्साह है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। चुनाव परिणामों पर पूरे संगमरमर उद्योग की नजर बनी हुई है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #MarbleMarket #SangmarmarVyaparMandal #MakranaElection #BusinessNews #RajasthanNews #MarbleIndustry #TradeAssociation #ElectionUpdate #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MakranaMarble #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

मकराना संगमरमर व्यापार मंडल चुनाव में मुकाबला हुआ दिलचस्प | eNews Bharat