राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सेमिनार हॉल में 'साइबर अपराध एवं सामाजिक सुरक्षा' विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एडीजी कोर्ट जज सुश्री आशा चौधरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वर्तमान दौर में बढ़ते डिजिटल खतरों के प्रति जागरूक किया।
साइबर सुरक्षा और पॉक्सो (POCSO) एक्ट पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से किसी को परेशान करना, धमकाना या अपमानित करना साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करें, पढ़ाई और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, और खेलकूद एवं मनोरंजन के शारीरिक माध्यमों को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम के दौरान 'दीदी की पेटी' नामक सुझाव पेटी का शुभारंभ किया गया, जिसमें छात्र अपनी शिकायत या सुझाव बिना किसी डर के साझा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने हेल्पलाइन और टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी और आसपास होने वाले अपराधों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की।
संगोष्ठी का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव जैन ने किया और आशा चौधरी का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याख्याता मोहम्मद रशीद शेख ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने कानूनी जानकारी और सुरक्षा उपायों को तत्परता से सीखा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




