Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में होद में डूबने से RAC जवान की मौत

मकराना में RAC चौकी में तैनात जवान कजोड़ी मल मीणा की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लक्ष्मण सिंह मैढ़11 March 2026
मकराना में होद में डूबने से RAC जवान की मौत

होद में डूबने से RAC जवान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मकराना ट्रक यूनियन के पास स्थित RAC चौकी में तैनात एक जवान की बुधवार सुबह पानी के होद (टैंक) में डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कजोड़ी मल मीणा पुत्र तूफान मल मीणा निवासी मोजमाबाद, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान सुबह नहाने के दौरान पैर फिसलने से अचानक पानी के होद में गिर गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात RAC के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

जवान को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किए गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

घटना की खबर फैलते ही शहर सहित RAC और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों में गहरा दुख व्याप्त है।

मृतक जवान के शव को मकराना के उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस संबंध में हल्का पुलिस परबतसर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #RACJawan #NagaurNews #AccidentNews #RajasthanPolice #BreakingNews #LocalNews #eNewsBharat #IndiaNews #PoliceNews

मकराना में होद में डूबने से RAC जवान की मौत | eNews Bharat