Categories लोड हो रही हैं...

मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 चालान काटे, दो वाहन जब्त

मकराना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28 वाहनों के चालान काटकर 21,500 रुपये जुर्माना वसूला, जबकि दो वाहनों को जब्त किया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़10 June 2026
मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 चालान काटे, दो वाहन जब्त

28 वाहनों के चालान काटे, 21 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला, दो वाहन जब्त

डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मकराना थाना पुलिस ने यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहनों के चालान काटे गए तथा 21 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, हेलमेट का उपयोग नहीं करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारी बैठाना, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना तथा नंबर प्लेट पर स्टीकर, जाति, गोत्र, पार्टी या पदनाम लिखवाना जैसे मामलों में चालान किए गए।

इसके अलावा वाहन पर बिना अनुमति पार्टी, पद, गोत्र, देवी-देवता अथवा अन्य स्थानों के नाम और फोटो वाले स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #MakranaPolice #TrafficChallan #TrafficRules #RoadSafety #RajasthanPolice #DidwanaKuchaman #VehicleSeized #LocalNews #eNewsBharat

मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 चालान काटे, दो वाहन जब्त | eNews Bharat