Categories लोड हो रही हैं...

मकराना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई

मकराना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अवैध बंदूक सहित एक आरोपी और दहेज प्रताड़ना मामले में तीन साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़24 April 2026
मकराना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई

मकराना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में तीन साल से फरार चल रहे अभियुक्त सहित एक अन्य को अवैध रूप से बंदूक लेकर घूमने पर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध इकनाली बंदूक सहित एक आरोपी अमचु बनगारिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रिछपाल मेघवाल को भी गिरफ्तार किया गया।

सहायक उपनिरीक्षक बलवीर कुमार मय जाब्ता को सूचना मिली कि बनबागरिया समाज का एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सीकेएस अस्पताल की तरफ जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति कंधे पर बंदूक लटकाए दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर ही उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं 2023 में दर्ज दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में अभियुक्त रिछपाल मेघवाल के खिलाफ अपराध प्रमाणित होने एवं न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर एसीजेएम न्यायालय मकराना से धारा 299 सीआरपीसी के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था।

अभियुक्त के विदेश भाग जाने पर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करवाया गया था। भारत वापसी पर उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। मकराना पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #RajasthanCrime #PoliceAction #ArmsAct #DowryCase #NagaurNews #CrimeNews #Arrest #LookoutNotice #eNewsBharat