Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में पति पर पत्नी से मारपीट प्रताड़ना का आरोप दर्ज

मकराना के गेलासर गांव में पत्नी ने पति पर शराब के नशे में मारपीट, प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में परिवाद दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मण सिंह मैढ़7 May 2026
मकराना में पति पर पत्नी से मारपीट प्रताड़ना का आरोप दर्ज

मकराना थाना क्षेत्र के गेलासर गांव में एक पत्नी ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत परिवाद पेश किया है।

पीड़िता पूनम कंवर पत्नी सुरेंद्र सिंह, निवासी करणी माता मंदिर के पास गेलासर ने परिवाद में बताया कि उसकी बहन सुमन कंवर के निधन के बाद उसका विवाह सुरेंद्र सिंह से करवाया गया था। उस समय वह बालिग नहीं थी, लेकिन लोकलाज के कारण उसने रिश्ता निभाया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे लगातार परेशान करता है और शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता है। वह उसे कहीं आने-जाने नहीं देता और मायके वालों से बात करने पर भी रोक लगाता है।

उसने बताया कि पति विदेश में काम करने गया था लेकिन रुपए नहीं भेजे, जिसके कारण उसे बच्चों का पालन-पोषण खुद करना पड़ा। करीब एक माह पूर्व सुरेंद्र सिंह जयपुर में अपनी बहन के पास चला गया, जहां से वह उसे बदनाम करने लगा।

पीड़िता के अनुसार 3 मई को दोपहर करीब 3 बजे आरोपी अपने भांजे अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सहित 15-20 लोगों के साथ आया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, जिसे बीच-बचाव कर रोका गया।

इसके बाद आरोपी पक्ष ने महिला और उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने खेत में बुवाई करने से रोकने और रास्ता बंद करने की धमकी भी दी है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है और वह दूसरी शादी करना चाहता है। मामले में पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #महिलाउत्पीड़न #घरेलूहिंसा #पुलिसशिकायत #अपराधसमाचार #राजस्थानन्यूज #मारपीटका_मामला #महिलासुरक्षा #TrendingNews