मकराना में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में शहर स्थित ओम मुक्ति धाम में पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
ओम मुक्ति धाम के उपाध्यक्ष सत्यनारायण टेपण के आर्थिक सहयोग से यहां एक पक्षी सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए हैं और नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था की जा रही है।
समिति अध्यक्ष कोमाराम गुर्जर ने बताया कि परिसर में पहले से लगभग 30 परिंडे लगे हुए हैं और रोजाना करीब 10 किलो अनाज पक्षियों को डाला जाता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के बाहर पशुओं के लिए भी पानी पीने की उचित व्यवस्था की गई है।
इस पहल से न केवल पक्षियों को राहत मिल रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का संदेश भी समाज में फैल रहा है। इस मौके पर फूलचन्द परेवा, सत्यनारायण टेपण, कालूराम प्रजापत, रामेश्वर, सुप्यार, निरमा, शांति, मनसुखी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




