Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में नए न्यायालय भवन का भव्य शिलान्यास सम्पन्न

मकराना में नए न्यायालय भवन का शिलान्यास चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने किया, जिससे न्याय व्यवस्था को बेहतर सुविधाएं और आधारभूत ढांचा मिलेगा।

लक्ष्मण सिंह मैढ़20 April 2026
मकराना में नए न्यायालय भवन का भव्य शिलान्यास सम्पन्न

रविवार को मकराना में नए न्यायालय भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

मकराना में लंबे समय से नए न्यायालय भवन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। पंडित विमल पारीक के सानिध्य में अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया गया।

मकराना बार संघ द्वारा सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा और इससे न्याय व्यवस्था अधिक सुलभ होगी।

उन्होंने बताया कि कई वर्षों से इस भवन की मांग चल रही थी, लेकिन बजट संबंधी कारणों से देरी हुई। अब यहां एक भव्य न्यायालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

जस्टिस रवि चिरानिया ने कहा कि नए भवन से वकीलों के साथ-साथ परिवादियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। एडीजे आशा चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पुराने भवन में पानी भरने जैसी समस्याओं के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नई सुविधा से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने वकीलों के चेंबर के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर एसीजेएम रुपेंद्र चौहान, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसडीएम अंशुल सिंह, सुमिता भींचर, बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, अंजुमन संस्था अध्यक्ष मौलाना गुलाम सैयद अली सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #CourtBuilding #JusticeSystem #SanjeevPrakashSharma #RajasthanNews #HighCourt #JudiciaryDevelopment #LegalNews #eNewsBharat #BreakingNews

मकराना में नए न्यायालय भवन का भव्य शिलान्यास सम्पन्न | eNews Bharat