अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, ठेले चालकों व दुकानदारों को दी चेतावनी
शहर में सड़क के बीचों-बीच किए जा रहे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ मकराना नगर परिषद द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी के निर्देशन में चलाया गया।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक श्रवण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत सफाई कर्मियों की टीम गठित कर गोडा बास चौक, सदर बाजार सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क के बीच लगाए गए ठेले और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।
दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान ठेले चालकों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आमजन को राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी नियमित अभियान चलाती रहेगी।
नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




