Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

मकराना में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक शिविर आयोजित हुआ, जिसमें मजदूरों को अधिकार, सरकारी योजनाएं, साइबर क्राइम सहायता और मुफ्त कानूनी सेवा की जानकारी दी गई।

लक्ष्मण सिंह मैढ़2 May 2026
मकराना में मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना तथा अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी एवं गिरधारी लाल जोशी द्वारा मकराना के राजकीय उप चिकित्सालय के अंदर और बाहर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान रालसा की नवीन योजना “लीगल सर्विस फॉर विक्टिम ऑफ साइबर क्राइम स्कीम 2026” पर भी जानकारी दी गई। शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।

शिविर में न्यूनतम वेतन, कार्य समय, कार्यस्थल सुरक्षा और श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, नालसा/रालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता की प्रक्रिया समझाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि वेतन न मिलने या कार्यस्थल दुर्घटना जैसे मामलों में श्रमिकों को नि:शुल्क वकील की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। छोटे विवादों के त्वरित निपटारे में लोक अदालत की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

श्रमिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी कानूनी सहायता के लिए 15100 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने कहा कि 9 मई को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करवाया जा सकता है।

इस अवसर पर अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी, गिरधारी जोशी, जितेन्द्र सिंह चौहान, आशिष शर्मा, वैभव कुमार, कोर्ट कर्मचारी गुमानाराम, हरकैश कंवर, इमरान खान, दयानंद, प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Makrana #LabourDay #LegalAwareness #RajasthanNews #NALSA #CyberCrime #WorkersRights #eNewsBharat