Categories लोड हो रही हैं...

72 घंटे बाद मार्बल खान से मजदूर का शव निकाला

मकराना की पानी से भरी मार्बल खान में गिरे मजदूर का शव 72 घंटे बाद प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने निकाला।

लक्ष्मण सिंह मैढ़1 June 2026
72 घंटे बाद मार्बल खान से मजदूर का शव निकाला

माताभर मार्बल खनन क्षेत्र में पानी से भरी खान में गिरकर लापता हुए मजदूर का शव रविवार को करीब 72 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। तीन दिनों तक चले इस रेस्क्यू अभियान में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और खनन विभाग की संयुक्त टीम लगातार जुटी रही।

जानकारी के अनुसार जाखली निवासी रामनिवास गुरुवार रात खनन कार्य के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया था। घटना के समय खान में अत्यधिक पानी भरा हुआ था तथा अंधेरा होने के कारण तत्काल बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह से प्रशासन की निगरानी में मोटरों के माध्यम से लगातार पानी निकासी का कार्य शुरू किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे पानी का स्तर कम होने पर शव दिखाई दिया। इसके बाद क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

शव बाहर निकालने के बाद पीएमओ डॉ. रामनिवास आंवला एवं मेडिकल टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से पुलिस को मर्ग रिपोर्ट दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेस्क्यू अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी जगदीश मीणा, तहसीलदार कृष्णा शर्मा, खनि अभियंता ललित मंगल, नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम, स्वास्थ्य निरीक्षक देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, रूपाराम मुरावतिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के अथक प्रयासों से तीन दिन बाद यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #NagaurNews #MarbleMineAccident #SDRFRescue #RescueOperation #RajasthanNews #BreakingNews #MiningAccident #WorkerDeath #MakranaMarble #LatestNews #RajasthanBreaking #MineRescue #AccidentNews #eNewsRajasthan #eNewsBharat

72 घंटे बाद मार्बल खान से मजदूर का शव निकाला | eNews Bharat