महावीर जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 8 बजे जैन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यह शोभायात्रा रवाना हुई।
शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर चारभुजा चौक, जय शिव चौक और रेलवे स्टेशन मार्ग से होती हुई पुनः निज स्थान जैन मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में सजे-धजे रथ में भगवान महावीर की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रही।
मार्ग में महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवक-युवतियां धार्मिक ध्वज लेकर जयकारे लगा रही थीं। विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही शीतल जल और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनभर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम, प्रवचन, अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे शहर में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




