Categories लोड हो रही हैं...

मकराना लोक अदालत में दंपत्ति में सुलह, साथ रहने सहमति

मकराना की लोक अदालत में समझाइश के बाद अलग रह रहे पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए और कई अन्य मामलों का भी निस्तारण हुआ।

लक्ष्मण सिंह मैढ़28 April 2026
मकराना लोक अदालत में दंपत्ति में सुलह, साथ रहने सहमति

तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित मासिक लोक अदालत में अध्यक्ष अयूब खान (सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के प्रयासों से अलग-अलग रह रहे एक दंपत्ति को समझाइश के बाद फिर से साथ रहने पर सहमति बनी।

मासिक लोक अदालत में दाम्पत्य अधिकारों की पुनर्स्थापना से संबंधित प्रकरण गुलाम साबिर बनाम साजिदा न्यायालय में विचाराधीन था। समझाइश के बाद दोनों पक्ष पूर्व की तरह पति-पत्नी के रूप में साथ रहने को राजी हो गए। इनके एक पुत्र भी है।

इसके साथ ही दोनों पक्षों ने न्यायालय में विचाराधीन सभी संबंधित मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई। लोक अदालत में दो अन्य प्रकरणों का भी आपसी समझाइश से निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता गिरधारी जोशी, विधिक लिपिक विश्राम मीणा, बार एसोसिएशन मकराना अध्यक्ष शेख अकबर अली, पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी, आशिष शर्मा, शब्बीर अहमद सहित अन्य अधिवक्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #LokAdalat #FamilyDispute #MutualSettlement #RajasthanNews #LegalNews #CourtCase #HusbandWife #SocialNews #eNewsBharat