ताल्लुका विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने बताया कि साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 09 मई 2026 को सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर मकराना में विभिन्न बैचों द्वारा आयोजित की जाएगी।
लोक अदालत में आमजन अपने लंबित मामलों का निस्तारण राजीनामे के जरिए करवा सकेंगे। इसमें राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, सिविल प्रकरण, पति-पत्नी के पारिवारिक मामले, भरण-पोषण प्रकरण, धन वसूली, क्लेम, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, मकराना व मकराना तहसील के बैंकों के प्रकरण, प्री-लिटिगेशन मामले तथा राजस्व प्रकरण शामिल रहेंगे।
इसके अलावा नाम शुद्धिकरण, रास्ते के विवाद, बिजली, पानी और टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़े मामलों का भी मौके पर निस्तारण किया जाएगा। वर्षों पुराने मामलों में भी पक्षकारों को समझाइश कर आपसी सहमति से समाधान करवाया जाएगा।
सुश्री आशा चौधरी, अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति एवं एडीजे मकराना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने लंबित राजीनामा योग्य मामलों का निस्तारण करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




