Categories लोड हो रही हैं...

मकराना में पानी भरी खान में डूबे दो मासूम बच्चों की मौत

मकराना में पानी से भरी बंद खान में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, प्रशासन सतर्क हुआ।

लक्ष्मण सिंह मैढ़5 May 2026
मकराना में पानी भरी खान में डूबे दो मासूम बच्चों की मौत

मकराना में सोमवार को एक बंद पड़ी पानी से भरी मार्बल खान में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना कातला रोड स्थित बोरावड़ कुम्हारी रेंज में दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अन्नू (11) पुत्र जयराम और बबलू (12) पुत्र भूराराम अपने साथियों के साथ खान में भरे पानी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने बाहर आकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बच्चों के कपड़े बाहर पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बच्चों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना मिलने पर सीओ विक्की नागपाल और सीआई जगदीश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर अवधेश मीणा और एसपी ऋचा तोमर को सूचित किया गया। इसके बाद अजमेर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

हालांकि खान में अधिक अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए बंद पड़ी खानों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #हादसा #डूबनेसेमौत #SDRF #राजस्थान #BreakingNews #RescueOperation #LocalNews #SafetyFirst #IndiaNews