Categories लोड हो रही हैं...

बिजली-पानी संकट से नाराज लोगों ने जुसरी रोड किया जाम

मकराना के जुसरी रोड क्षेत्र में बिजली कटौती, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़9 June 2026
बिजली-पानी संकट से नाराज लोगों ने जुसरी रोड किया जाम

बिजली-पानी की समस्या से नाराज लोगों ने जुसरी रोड पर लगाया जाम

शहर के जुसरी रोड क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा।

सूचना मिलने पर मकराना थाना से एसआई बलवीर खान पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक सड़क अवरुद्ध रहने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सका।

स्थानीय निवासी सय्यद मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि मामूली हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है और कई बार 18-18 घंटे तक बिजली नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

वहीं कलामुद्दीन ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट भी गंभीर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि करीब 20 दिन बाद पानी की सप्लाई हुई, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं थी। कई घरों तक केवल आधी बाल्टी पानी ही पहुंच पाया, जिससे लोगों की दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो सकीं।

प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #JusriRoad #ElectricityProblem #WaterCrisis #RoadJam #PublicProtest #PowerCut #WaterSupplyIssue #MakranaUpdates #RajasthanNews #LocalNews #CivicIssues #PublicIssue #BreakingNews #MakranaCity #NagarParishad #ElectricityCut #WaterShortage #eNewsBharat #TrendingNews

बिजली-पानी संकट से नाराज लोगों ने जुसरी रोड किया जाम | eNews Bharat