Categories लोड हो रही हैं...

जनगणना 2027 कार्य का प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण

मकराना में जनगणना 2027 के तहत मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लक्ष्मण सिंह मैढ़8 June 2026
जनगणना 2027 कार्य का प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण

जनगणना कार्य का प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य का रविवार को नगर परिषद मकराना के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी असफाक अहमद ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गुणावती, ओम कॉलोनी, चमनपुरा, गरीब नवाज कॉलोनी एवं गुलजारपुरा सहित विभिन्न ब्लॉकों का दौरा किया गया। इस दौरान संबंधित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन डेटा संकलन और प्रविष्टियों का सत्यापन भी किया गया।

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी असफाक अहमद ने निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मकान और परिवार से संबंधित जानकारी का सही एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संकलन करें तथा कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के जनगणना सहायक गोविंद स्वामी, सुपरवाइजर रतनसिंह राजपुरोहित, राकेश कुमावत, गौरव भारती, सीमा गहलोत तथा प्रगणक लक्ष्मी मेघवाल, रामवतार, राहुल खट्टी, दिलीप सैनी, मुरली मनोहर, गणेश, इमरान, कैलाशचंद जांगिड़ और सुभाष सैन सहित अन्य कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #Census2027 #Janganana2027 #NagaurNews #MunicipalCouncilMakrana #GovernmentSurvey #HouseListing #RajasthanNews #AdministrativeInspection #eNewsBharat

जनगणना 2027 कार्य का प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण | eNews Bharat