मकराना city की जलापूर्ति इन दिनों प्रभावित चल रही है। पीएचईडी मकराना के अधिशाषी अभियंता धन्नाराम चौहान ने बताया कि शहर की जलापूर्ति पूरी तरह इंदिरा गांधी नहर परियोजना से मिलने वाले मीठे पानी पर निर्भर है। वर्तमान में मार्च माह के अंत से नहरबंदी जारी होने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विभाग को नहरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई तक नौखा दैया बीकानेर हेडवर्क्स पर नहर का पानी पहुंचने की संभावना है। फिलहाल मकराना शहर की दैनिक आवश्यकता के मुकाबले केवल 40 प्रतिशत पानी ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना से प्राप्त हो रहा है, जिससे जलापूर्ति अंतराल बढ़ गया है।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नहरबंदी समाप्त होने के बाद मई माह के अंत तक शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होने और सप्लाई अंतराल कम होने की संभावना है। विभाग द्वारा जलापूर्ति सुधार के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि पानी का मितव्ययता से उपयोग करें तथा पानी को व्यर्थ न बहाएं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




